आगरा आये गुजरात कांग्रेस के आये प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विपक्षी दल नेता अर्जुन मोडवालिया पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि मोदी सरकार को चार साल से ज्यादा समय बीत गया लेकिन कोई चुनावी वायदा धरातल पर नही आ पाया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों में कोई कमी नही है। यह सरकार सिर्फ भाषणों की सरकार ही बनकर राह गयी है। महंगाई चरम पर है। डीज़ल और पैट्रोल के दाम अभीतक के सबसे उच्चतम दरों पर है। डीज़ल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से खादय सामग्री के दाम बढ़ रहे है और गरीब को दो वक्त की रोटी तक जुटा नही पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महंगाई को रोकने के लिए कोई कदम तो नही उठा रही बल्कि देश की जनता को बेवकूफ बनाने का काम संबोधनों से किया जा रहा है।
गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कालेधन, भ्रष्टाचार और बैंक खातों में आने वाले धन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। उनका कहना था कि चार साल से अधिक समय बीत गया लेकिन इन चुनावी वायदों पर आज तक मोदी बात नही करते बल्कि देश में साम्प्रदायिकता का माहौल जरूर बनने लगा है। जिससे देश मे अशांति होने लगी है।
प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि देश मे तानाशाही जैसी स्थिति पैदा हो गयी है। सरकार किसानों और गरीबों की मदद करने के बजाए उनके जख्मो पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।
प्रदेश सचिव विनोद बंसल ने साफ कहा कि नोटबन्दी और जीएसटी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। व्यापार खत्म हो गए जिसके कारण बेरोजगारी और बढ़ गयी।
इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, सचिव विनोद बंसल, दिवान सिंह मुखिया, ब्रजमोहन शर्मा के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।