Home » बसपा के पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने थामा भाजपा का दामन

बसपा के पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने थामा भाजपा का दामन

by admin
Former BSP MLA Bhagwan Singh Kushwaha joined BJP

कभी हाथी की सवारी करने वाले पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने आखिरकार भाजपा का दामन थाम लिया। बुधवार को भगवान सिंह कुशवाहा ने लखनऊ भाजपा कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पूर्व विधायक भगवान सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

खैरागढ़ विधानसभा पर प्रबल हुई दावेदारी:-

भगवान सिंह कुशवाहा के भाजपा में शामिल होने के बाद अब उनकी खैरागढ़ विधानसभा सीट पर दावेदारी और ज्यादा प्रबल हो गई है।आपको बता दें कि पहले से ही यह खबर तेजी से चल रही है कि वर्तमान विधायक महेश गोयल को भाजपा इस बार खैरागढ़ विधानसभा सीट पर रिपीट नहीं कर रही है क्योंकि उनका रिपोर्ट कार्ड काफी खराब है। सूत्रों की माने तो भगवान सिंह विधायक ने खेरागढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने का आश्वासन मिलने के बाद ही भाजपा ज्वाइन की है।

केशव प्रसाद मौर्य ने की है सिफारिश:-

सूत्रों की मानें तो पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की सिफारिश डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की थी। उन्हीं के सानिध्य में भगवान सिंह कुशवाहा ने भाजपा को ज्वाइन किया है अब वह भाजपा के लिए काम करेंगे।

बसपा से किए गए थे निष्कासित कांग्रेस का थामा था दामन:-

आपको बताते चलें कि बसपा सुप्रीमो ने पूर्व विधायक भगवान सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था जिसके बाद राज बब्बर लोकसभा के चुनाव फतेहपुर सीकरी से लड़े थे। इसी दौरान राजभवन में ही उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया था लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस के हाथ को भी छोड़ कर कमल को पकड़ लिया है। अब वह कमल से खैरागढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

Related Articles