Home » लग्न समारोह के दौरान लगी आग, दो महिलाओं की मौत

लग्न समारोह के दौरान लगी आग, दो महिलाओं की मौत

by admin

Agra. घर में लग्न समारोह की तैयारी चल रही थी। लग्न सगाई को लेकर खानपान तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान खाना बनाते समय एक गैस सिलेंडर में आग लग गई। हलवाई के साथ पूड़ी बेलने के लिए आई दो महिलाएं आग की चपेट में आ गयी और दोनों जिंदा जल गईं। इस घटना से शादी वाले घर में मातम छा गया। शादी वाले घर में कुछ देर बाद तिलक समारोह का आयोजन होना था। घटना के बाद से शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है।

सिलेंडर में अचानक से लगी आग

मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र की सुंदरवन कालोनी का है। यहाँ मदन कुमार के बेटे की तिलक समारोह का कार्यक्रम था। शाम को लोगों को आना था। तिलक समारोह के लिए हलवाई खाना तैयार कर रहे थे। हलवाई पड़ोसी पंकज के घर में काम कर रहे थे। सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर अचानक सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग की की लपटें उठने लगी। सिलेंडर के पास में सब्जी काट रहीं महिलाओं को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों महिलाएं हलवाई कैलाश के साथ आई थीं।

शादी वाले घर में मची चीखपुकार

लोगों ने बताया कि अचानक से चीख-पुकार सुनी तो सभी घर के बाहर आए। उन्होंने देखा कि आग लगी हुई है। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। आस-पास के लोग भी आ गए। फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड आती तब तक दोनों महिलाएं बुरी तरह से जल चुकी थीं। आग में दोनों महिलाएं शीला व मीना जिंदा जल गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हलवाई कैलाश भी झुलस गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हलवाई को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया।

मातम में बदल गई खुशियां

मदन कुमार के घर पर शादी की तैयारी चल रही थीं। आग लगने से परिवार की खुशियां गम में बदल गई। दोनों महिलाएं नगला बूढ़ी की बताई जा रही है। थाना प्रभारी सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई थी। इसकी चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई है। दोनों हलवाई के साथ पूड़ी बेलने के लिए आई थीं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Comment