Home » दिल्ली लालकिला पर कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों ने भी फहराया झंडा, निकाली ट्रैक्टर ट्रॉली रैली

दिल्ली लालकिला पर कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों ने भी फहराया झंडा, निकाली ट्रैक्टर ट्रॉली रैली

by admin
Farmers protesting agriculture bill hoisted flag on Delhi Lal Qila, took out tractor trolley rally

New Delhi. गणतंत्र दिवस के दौरान दिल्ली में हो रही किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर स्थिति अस्थिर हो गई। ट्रैक्टर रैली को लेकर किसान सेंट्रल दिल्ली में घुस गए और लाल किले तक पहुंच गए। लालकिले पर पहुँच कर किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया और ध्वज फहरा दिया। इसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं।

आपको बताते चलें कि किसान बिल के विरोध में किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने का ऐलान किया था और इस आह्वान के बाद भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ दिल्ली पहुंच गए। कई रूटों पर बैरिकेडिंग तोड़ दिए गए तो वही किसानों और पुलिस की झड़प भी हुई।

Farmers protesting agriculture bill hoisted flag on Delhi Lal Qila, took out tractor trolley rally

इस दौरान किसानों ने प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस देते हुए रूटों को भी नहीं माना। प्रदर्शनकारी किसानों ने तय समय से ही प्रदर्शन शुरू कर दिया और तय रूट को छोड़ किसान लाल किले की ओर बढ़ते चले गए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं रुके। देखते ही देखते प्रदर्शन कर रहे किसानों के हजारों ट्रैक्टर लाल किले पर पहुंचे गए और किसान लालकिले पर चढ़ गए और झंडा फहराया। किसानों ने यहां पर लाल किले के तिरंगे से कोई छेड़छाड़ नहीं की बल्कि आगे ही एक दूसरे खंभे पर यह झंडा फहराया।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8

Related Articles