Home » किसान ने की आत्महत्या, विद्युत विभाग के इस जेई को ठहराया जिम्मेदार

किसान ने की आत्महत्या, विद्युत विभाग के इस जेई को ठहराया जिम्मेदार

by admin

आगरा। थाना क्षेत्र निबोहरा गाँव घड़ी गुसाईं में उस समय कोहराम मच गया जब एक किसान ने आत्महत्या कर ली। किसान के आत्महत्या करने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोग मृतक किसान के घर में जुटना शुरू हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक किसान ने सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमे उसने अपनी मौत के लिए बिजली विभाग के अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इस सुसाइड नोट पर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

घटना निबोहरा गाँव घड़ी गुसाईं का है। बीती रात किसान कनुआ शर्मा पुत्र स्व. गयाप्रसाद शर्मा उम्र करीब 65 साल ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने आत्महत्या करने से पहले आत्महत्या के लिए विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर पदम सिंह को जिम्मेदार ठहराया और उससे तंग आकर आत्महत्या करने की बात मृतक ने सोसाइड नोट में लिखी है। मृतक ने पूर्व में दिए गए जिलाधकारी नाम संबोधित पत्र भी इस समस्या समाधान हेतू प्रेषित किया है।

मृतक ने अपने पीछे पांच बेटों को छोड़ा है जिसमें से तीन विवाहित हैं। एक बेटा की बहू जीवित नही है जिसके बच्चों का लालन पालन मृतक के द्वारा ही किया जा रहा था।

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस की 100 नम्बर गाड़ी मृतक किसान के घर पहुंची है और घटना स्थल पर थानाध्यक्ष निबोहरा विनोद जादोन्न भी पहुँच गए। मौके पर पहुँचे तहसीलदार कृष्ण मुरारी दीक्षित ने पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष सोमवीर यादव और जिला उपाध्यक्ष राना बाबू रघुवंशी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने मृतक किसान के परिजनों को न्याय दिलाने भरोसा दिलाया है और कहा है कि दोषी जूनियर इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। दोषियों को किसी भी कीमत बख्शा नहीं जायेगा ।

Related Articles