Home » मथुरा, वृंदावन में बढ़ाई जा रही सुविधाएं, आगरा में पर्यटकों के नाइट स्टे पर जोर: जयवीर सिंह

मथुरा, वृंदावन में बढ़ाई जा रही सुविधाएं, आगरा में पर्यटकों के नाइट स्टे पर जोर: जयवीर सिंह

by admin
Facilities being increased in Mathura, Vrindavan, emphasis on tourist night stay in Agra: Jaiveer Singh

आगरा। आगरा आए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, आगरा में पर्यटकों के नाइट स्टे पर जोर है। धार्मिक पर्यटन को दिया जा रहा है बढ़ावा।

कनफेडरेशन ऑफ टूरिज्म एसोसिएशन की ओर से होटल ग्रांड में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम है पर्यटन संस्था से जुड़े हुए पदाधिकारी और उनके सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन से जुड़ी हुई समस्याओं और पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने पर मंथन किया गया साथ ही आगरा की पर्यटन से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से पर्यटन मंत्री के सामने रखा।

कनफेडरेशन ऑफ टूरिज्म एसोसिएशन की ओर से होटल ग्रांड में पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का पर्यटन संस्थाओं से जुड़े हुए सदस्य और आयोजकों ने जोरदार स्वागत किया उसके बाद पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन से जुड़ी हुई समस्याओं को लेकर मंथन हुआ पर्यटन से जुड़े हुए लोगों ने आगरा के पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के लिए सुझाव दिए साथ ही समस्याओं से भी अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की पर्यटन मंत्री ने पर्यटन संस्थाओं के सुझाव और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना साथ ही सुझावों को अमल में लाने और समस्याओं के समाधान किए जाने की भी बात कही।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व राज्य दोनों ही सरकार गंभीरता के साथ लगी हुई है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में पर्यटन से जुड़ी हुई परिषद का गठन किया गया है जो अपने अपने क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

धार्मिक पर्यटन को दिया जा रहा है बढ़ावा:-

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने की कड़ी में धार्मिक स्थलों जैसे मथुरा वृंदावन अयोध्या व अन्य जो तीर्थ स्थल हैं वहां पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं । पर्यटन की दृष्टि से उनका विकास किया जा रहा।

ईको टूरिज्म को दी जा रही है गति:-

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस समय इको टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए कई विभागों का समन्वय किया गया है और उस के माध्यम से ही इको टूरिज्म को गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे जो लोग इको टूरिज्म प्रेमी है वह इको टूरिज्म का पूरी तरह से आनंद ले सके।

आगरा में टूरिस्ट को नाईट स्टे कराने पर जोर:-

पर्यटन मंत्री ने कहा कि जो भी पर्यटक भारत और आगरा आता है वो सिर्फ ताजमहल को देखना चाहता है। आगरा में ताजमहल के अलावा भी ऐसे पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं जिन्हें पर्यटकों को देखना चाहिए। इसलिए ऐसी प्लानिंग की जा रही है कि आगरा आने आने वाला पर्यटक केवल ताजमहल देखकर राजस्थान की तरफ ना निकले बल्कि वह आगरा में नाइट स्टे करें और यहां आस-पास का जो टूरिस्ट प्लेस हैं, उसका भी भ्रमण करे। आगरा आने वाला टूरिस्ट मथुरा वृंदावन जाए अयोध्या जाए उसके साथ बुंदेलखंड के संरक्षित स्मारकों को भी देखें। कुछ इस तरह की भी प्लानिंग की जा रही है।

पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिला है 2018 से

पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया जाए इसके लिए लगातार मांग उठती रही है पर्यटन संस्थाएं इसके लिए लगातार प्रयास करती रही हैं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 2018 से पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है जो 5 साल के लिए 2023 में फिर दोबारा से इस संबंध में बनेगा। पर्यटन से जुड़े हुए सभी उद्योग और संस्थाओं के लोगों का सहयोग, सुझाव लिए जाएंगे जिससे पर्यटन को उद्योग का दर्जा बेहतर तरीके से मिल सके और पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

Related Articles

Leave a Comment