Home » विकास कार्य कराए जाने की मांग को लेकर किसान नेत्री सावित्री चाहर ने ली समाधि, आगरा प्रशासन में हड़कंप

विकास कार्य कराए जाने की मांग को लेकर किसान नेत्री सावित्री चाहर ने ली समाधि, आगरा प्रशासन में हड़कंप

by admin
Farmer leader Savitri Chahar took samadhi for demanding development work, stirred up Agra administration

आगरा। मलपुरा की धनौली ग्राम पंचायत में नाला निर्माण, भीषण जलभराव से मुक्ति और गंदगी से निजात पाने के लिए किसान नेत्री सावित्री चाहर के नेतृत्व में कई दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। धरना प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए जिला प्रशासन आगरा से जुड़े बड़े अधिकारियों ने कई बार आश्वासन भी दिया मगर अभी तक आश्वासन पूरा ना होने के चलते यहां लोगों में तीखा आक्रोश है। आगरा प्रशासन के रवैया से नाराज होकर किसान नेत्री सावित्री चाहर ने समाधि ले ली है।

दरअसल आपको बताते चलें कि धनोली ग्राम पंचायत में इन दिनों भीषण जलभराव है। नाला न होने के कारण यहां संक्रमण फैल रहा है। जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों ने धरने प्रदर्शन की शुरुआत की है। जिला प्रशासन आगरा की वादाखिलाफी, मौजूदा प्रधान और मौजूदा विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा की वादाखिलाफी के चलते इन दिनों क्षेत्रीय जनता में तीखा आक्रोश है। सोमवार को किसान नेत्री सावित्री चाहर ने इन तमाम मांगों को लेकर समाधि ले ली है।

किसान नेत्री सावित्री चाहर की समाधि की खबर चलने के बाद जिला प्रशासन आगरा में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों की भीड़ धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लगी हुई है। जिला प्रशासन के अलावा तमाम पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मांग पूरी कराने के लिए आश्वासन भी दिए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि धनौली गांववासियों की यह मांग कब तक पूरी हो पाती है।

Related Articles