Home » यमुना पार क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक शॉप को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

यमुना पार क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक शॉप को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

by admin

आगरा। कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में अपराधी सक्रिय हो गए हैं। इसलिए तो आयेदिन आपराधिक गतिविधियां सामने आ रही है। बीती रात यमुना पार क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान को निशाना बनाया और मोबाइल व एलईडी लेकर फरार हो गए। चोरों की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर छानबीन शुरू कर दी।

मामला थाना एत्माद्दौला का है। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज एक निवासी राजू गुप्ता का ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज 2 में राज इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से शोरूम है। बीती रात चोर शोरूम के समीप खाली प्लॉट से शोरूम की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। उसके बाद चोरों ने दुकान में रखे करीब 35 मोबाइल और पांच एलईडी चोरी कर ली। 

पीड़ित राजू गुप्ता ने बताया कि चोरी गए माल की कीमत आठ से नौ लाख रुपये है। घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह हुई। उन्होंने थाना एत्माद्दौला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। पुलिस ने राजू गुप्ता की दुकान के सामने एक गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें चोर नजर आए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, जांच कर रही है।  

Related Articles