Home आगरा Election 2023 : यूपी नगर निकाय चुनाव का एलान, दो चरणों में होंगे चुनाव

Election 2023 : यूपी नगर निकाय चुनाव का एलान, दो चरणों में होंगे चुनाव

by admin

Agra. उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो गयी है। चुनाव आयोग की ओर से नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में 2 चरणों में निकाय चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। आगरा सहित प्रदेश की 17 नगर​ निकाय के लिए चुनाव दो चरणों में सम्पन्न होंगे। पहले चरण के चुनाव 4 मई को होंगे। दूसरे चरण के चुनाव 11 मई को होंगे तो वहीं 13 मई को मतगणना होगी।

यूपी में नगर निकाय के 14,684 पदों पर चुनाव होगा। प्रदेश के 17 महापौर और 1420 पार्षद के चुनाव EVM से होंगे। नगर पालिका और नगर पंचायत के पदों पर बैलट पेपर से मतदान होगा। इसके अलावा चुनाव आयोग ने संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर यूपी सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई थी। इसमें आरक्षित सीटों को लेकर भी जानकारी दी गई थी। इसमें बताया गया था कि कौन-सी सीट से समाज के किस वर्ग का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है।

आगरा में पहले चरण में यानी 4 मई को चुनाव होंगे। रविवार को आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई। आगरा में मेयर पद के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आगरा में अनुसूचित जाति की महिला के लिए मेयर पद आरक्षित किया गया है। निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मियां शुरू हो गई है।

निकाय चुनाव की घोषणा होते ही आम मतदाता भी उत्साहित नजर आ रहा है। उनका कहना है कि निकाय चुनाव को लेकर पिछले साल से तैयारी चल रही थी लेकिन ओबीसी आरक्षण को लेकर मामला फंस रहा था और फिर हाई कोर्ट द्वारा बिना आरक्षण के चुनावों का ऐलान भी हुआ था। उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई फिर कमेटी बनी और अब ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव होंगे।

नगर पालिका में ये सीट हुई आरक्षित

नगर पालिका परिषद अछनेरा – अनुसूचित जाति महिला

नगर पालिका परिषद एत्मादपुर – पिछड़ा वर्ग

नगर पालिका परिषद शमसाबाद – पिछड़ा वर्ग

नगर पालिका परिषद फतेहपुर सीकरी – पिछड़ा वर्ग महिला

नगर पालिका परिषद बाह – अनारक्षित

नगर पंचायत के लिए ये सीट हुई आरक्षित

नगर पंचायत पिनाहट – अनुसूचित जाति महिला

नगर पंचायत जगनेर – अनारक्षित

नगर पंचायत फतेहाबाद – महिला

नगर पंचायत किरावली – पिछड़ा वर्ग महिला

नगर पंचायत दयालबाग – अनारक्षित

नगर पंचायत खेरागढ़ – अनारक्षित

नगर पंचायत स्वामी बाग – अनारक्षित

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: