आगरा। समाजवादी पार्टी के एक प्रदर्शन के खिलाफ सत्ता पक्ष और हिंदूवादी संगठनों ने हल्ला बोल दिया है। दरअसल यहां मामला उल्टा पड़ गया। गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन का ऐलान किया था। बढ़ती महंगाई और अन्य मुद्दों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के नेतृत्व में तहसीलों पर जमकर प्रदर्शन किया। जनपद आगरा की सदर तहसील की अगर हम बात करें तो सपा शहर अध्यक्ष वाजिद निसार के नेतृत्व में आगरा सदर तहसील पर यह विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जब नारेबाजी कर रहे थे तो नारेबाजी में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां सनलिप्त पाई गई। आपको बताते चलें कि विरोध प्रदर्शन में नारेबाजी कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे का ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल होने के बाद जहां जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मचा तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और हिंदूवादी संगठनों ने समाजवादी पार्टी पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाकर मोर्चा खोल दिया और मुकदमा दर्ज कराने को लेकर प्रदर्शन करने का भी ऐलान कर दिया।
यहां लड़ाई केवल बढ़ती महंगाई और अन्य मुद्दे को लेकर थी। मगर समाजवादी पार्टी की जरा सी चूक और राष्ट्र विरोधी नारेबाजी ने समाजवादी पार्टी के दामन पर एक गहरा दाग लगा दिया है। जिसे लेकर शायद अब सपा का बचाव कर पाना मुश्किल है। सत्ता के साथ में हिंदूवादी संगठन के लोग जमकर घेरने की तैयारी कर रहे हैं।