Home » भारत बंद के दौरान 100 डायल पर दी बवाल की फर्ज़ी सूचना, पुलिस ने लिया ये एक्शन

भारत बंद के दौरान 100 डायल पर दी बवाल की फर्ज़ी सूचना, पुलिस ने लिया ये एक्शन

by pawan sharma

आगरा। मंगलवार को आरक्षण के विरोध में हुए भारत बंद के दौरान एक शख्स द्वारा पुलिस को बवाल की फर्जी सूचना जानकारी देने का मामला सामने आया है। डायल हंड्रेड पर मिली सूचना पर दौड़ी पुलिस ने जब उक्त क्षेत्र का मुआयना किया तो सूचना फर्जी निकली। जिस पर पुलिस ने फोन करने वाले शख्स को पकड़ा और फर्जी सूचना देने के आरोप में उसे अपने साथ पकड़ कर ले गई।

बताते चलें कि भारत बंद के दौरान ट्रांस यमुना का बाजार पूरी तरह से बंद और गलियो में सन्नाटा पसरा हुआ था। उसी समय ट्रांस यमुना कॉलोनी से 100 नंबर पर फोन पंहुचा कि क्षेत्र के हेरिटेज स्कूल के पास बबाल हो गया है। बंद के दौरान बबाल की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। 100 नंबर से तुरन्त क्षेत्रीय पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। क्षेत्रीय पुलिस आनन फानन में बताये गए स्थान पर पहुँची तो वहाँ कुछ नहीं मिला।

पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से वार्ता की तो लोगों ने कोई भी बवाल की जानकारी होने से मनाकर दिया। 100 नंबर पर गलत सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने फोन किया और उसके घर पहूँच उसे गिरफ्तार कर अपने  साथ ले आई।

हम मून ब्रेकिंग की ओर से सभी शहरवासियों से अपील करते हैं कि ना ही किसी तरह के अफवाहों और खबरों पर ध्यान दें और सोशल मीडिया पर भी जनता को गुमराह करने वाली पोस्ट करने से बचें।

Related Articles

Leave a Comment