फ़िरोज़ाबाद। शिकोहाबाद शहर में पुरानी रंजिश को लेकर बाजार जा रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोगों ने बाहर की ओर दौड़ लगाई। घायल शख्स को ईलाज के लिए शिकोहाबाद संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसका उपचार चल रहा है। इस घटना की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुँच गयी और पूरी घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है। घायल ने हमलावरों के नाम भी पुलिस को बताये है।
घटना शिकोहाबाद के एटा रोड की है जहाँ रहने वाला सत्यवीर किसी काम से बाजार जा रहा था तभी उसे किसी ने गोली मार दी। घायल सत्यवीर को लोगों ने तुरंत ईलाज़ के लिए संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल से पूछताछ की। घायल सत्यवीर ने आरोप लगाया कि उसे सोनू यादव और उसके साथियों ने गोली मारी है। सत्यवीर के मुताबिक इन लोगों से उसकी पुरानी रंजिश है।
इस पूरे मामले को लेकर सीओ शिकोहाबाद इंदु प्रभा का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उसी के मुताबिक कार्यवाही की जाएगी।