Home » 5 दिसंबर को एडीए बोर्ड बैठक में फिर पेश होगा आगरा मास्टर प्लान का ड्राफ्ट

5 दिसंबर को एडीए बोर्ड बैठक में फिर पेश होगा आगरा मास्टर प्लान का ड्राफ्ट

by admin
Draft of Agra master plan will be presented again in ADA board meeting on 5th December

आगरा। पिछली बार रिजेक्ट होने के बाद आगरा मास्टर प्लान 2031 का ड्राफ्ट अब आगामी 5 जनवरी को होने वाली आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की बोर्ड की बैठक में फिर से रखा जाएगा। मंगलवार को प्राधिकरण में बोर्ड बैठक की तैयारियों के लिए एडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें संशोधनों के बाद ड्राफ्ट रखने के लिए कहा गया।

बताते चलें कि 31 मार्च 2021 को मास्टर प्लान 2031 लागू होना था लेकिन ड्राफ्ट तैयार कर रही कंपनी रुद्राभिषेक 1 साल की देरी के बाद इस ड्राफ़्ट को तैयार कर सकी। उसमें भी कई खामियां थी जिसके चलते कंपनी को शासन और प्रशासन से कड़ी फटकार भी लगी। संशोधन के साथ फिर से आगरा मास्टर प्लान ड्राफ्ट को बोर्ड में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

एडीए उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि 5 दिसंबर को एडीए बोर्ड की बैठक है। इसमें मास्टर प्लान पेश किया जाएगा। स्वीकृत होने के बाद जनता की आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे। इसके लिए शहर में नगर निगम, कलेक्ट्रेट आदि जगहों पर मास्टर प्लान का ड्राफ्ट रखा जाएगा।

Related Articles