Home » डॉ. रचना सिंह ब्राजील से हयूमन राईट में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से हुईं सम्मानित

डॉ. रचना सिंह ब्राजील से हयूमन राईट में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से हुईं सम्मानित

by admin

आगरा। साहित्यकार व समाजसेवी डॉ. रचना सिंह को ब्राज़ील से डॉक्टर ऑफ फिलासफी हयूमन राईट (doctor of philosophy in human rights) मानद उपाधि प्रदान की गई है, साथ ही बेस्ट इंडियन पोएट ऑफ द ईयर (Best indian poet of the year) स्टार ऑफ इंडियन पोएट (star of indin poet) की उपाधि इंटरनेशनल काउंसिल कोनिपा एंड इतमुट इंस्टिट्यूट के चांसलर डॉ. देवव्रत सरकार और वाईस चांसलर प्रोफेसर डॉ. नसवा ईमाद एल्डिन हैदर द्वारा प्रदान की गयी है। आगरा का और अपने परिवार का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर उ.प्र को गौरवान्वित किया है।

साहित्यकार एवं समाजसेवी रचनासिंह कई वैश्विक संगठनों के साथ साहित्य और समाज सेवा में योगदान दे रही है। विशेषकर किन्नरों के लिए समाज को जागरूक करने और समान शिक्षा के लिए डॉक्टर रचना सिंह को यह विशेष सम्मान मिले हैं।

रचना सिंह श्रीलंका, बंग्लादेश, मैक्सिको, मोरक्को, सर्विया, गणराज्य मलेशिया, नाईजीरिया, नेपाल, ब्राजील, लेबलान, सीरिया की पीस एम्बेसडर भी हैं व शांति दूत के रूप में काम कर रही है। उन्हें देश विदेश से 100 से भी अधिक सम्मान मिल चुका है।

Related Articles