Home » अवैध शराब बेच रही थी दिव्यांग महिला, हिन्दू कार्यकर्ताओं ने पुलिस को साथ लेकर कई जगह मारा छापा

अवैध शराब बेच रही थी दिव्यांग महिला, हिन्दू कार्यकर्ताओं ने पुलिस को साथ लेकर कई जगह मारा छापा

by admin
Divyang woman was selling illegal liquor, Hindu activists raided many places with police

Agra. जिले में जहरीली शराब ने जो तांडव मचाया है वह किसी से छुपा नहीं है। जहरीली शराब के सेवन से 14 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब की बिक्री पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसलिए हिंदुवादी संगठन भी सक्रिय हुए है और अवैध शराब की बिक्री करने वाले व तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की मदद करने को उतरे हैं जिससें लोगों की जान भी बचाई जा सके। शनिवार को अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार करवाया है। पकड़े गए आरोपियों में एक दिव्यांग महिला भी है। दो जगहों से लगभग 5 पेटी शराब बरामद की है।

हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को थाना एत्माउद्दौला के गढ़ी चांदनी और गौतम नगर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की जानकारी मिल रही थी। हिंदूवादियों ने जाल बिछाया और जल्दी सुबह कार्यकर्ता को भेजकर जानकारी पुख्ता करी। जानकारी सही होने पर हिंदूवादियों ने सुबह चार बजे के लगभग थाना पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस के साथ मौके पर जाकर एक घर के बाहर रखे खोखे से 2 पेटी के लगभग शराब के साथ एक दिव्यांग महिला को गिरफ्तार करवाया। दिव्यांग महिला भी अवैध शराब बेचने में लगी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने गढ़ी चांदनी में घर के अंदर से शराब बेचते हुए एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार करवाया।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जाट का कहना है कि काफी समय से एत्माउद्दौला क्षेत्र में अवैध शराब की सूचना मिल रही थी। बताया जाता है कि यहाँ पूरी रात अवैध शराब की बिक्री होती है। हर देशी शराब के ठेके में रात भर शराब बिकती है और कई जगह घरों से अवैध शराब की बिक्री होती है। इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया और अवैध शराब के साथ शराब बेचने वालों को गिरफ्तार कराया गया।

Related Articles