आगरा आये उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने बताया कि प्रदेश के मदरसों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिए जाने पर जोर दिया जा रहा है तो छात्रों को मिड-डे-मील भी मिले सके यह सुनिश्चित किया जा रहा है। इतना ही नही मदरसों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, साथ ही वहाँ पारदर्शिता बनी रहे इसके भी सुनिश्चित प्रयास किये जा रहे है। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि मदरसों के सभी बच्चों को पोशाक व छात्रवृत्ति भी दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 सिक्ख समाज के लिए बहुत ही पावन वर्ष है l गुरु नानक देव महाराज जी का 550वां प्रकाश वर्ष है जिसे भारत ही नहीं पूरे विश्व में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य में भारत सरकार व राज्य सरकार कई बड़े कार्यक्रम संपूर्ण भारत व प्रदेश में आयोजित कर रही है। इसके उपलक्ष्य में एक धार्मिक यात्रा, जो तलवंडी से निकल कर बीदर (कर्नाटक) की ओर जा रही है, उसका यहां आगमन हो रहा है। इस धार्मिक यात्रा की आगवानी करने के लिए सिख समाज की ओर से समाजसेवी बंटी ग्रोवर ने उनसे प्रदेश सरकार की ओर से अगवानी करने का आग्रह किया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री जी से इस धार्मिक यात्रा का स्वागत करने का आग्रह भी करेंगे।