Home » सप्ताहिक लॉकडाउन के चलते गंगा दशहरा पर यमुना में डुबकी नहीं लगा पाएंगे श्रद्धालु

सप्ताहिक लॉकडाउन के चलते गंगा दशहरा पर यमुना में डुबकी नहीं लगा पाएंगे श्रद्धालु

by admin
Devotees will not be able to take a dip in Yamuna on Ganga Dussehra due to weekly lockdown

आगरा जनपद के तीर्थ बटेश्वर में गंगा दशहरा पर यमुना में श्रद्धालु डुबकी नहीं लगा पाएंगे, सप्ताहिक लॉकडाउन को लेकर बाजार दुकानें बंद रहेगी। पुलिस ने तीर्थ के पुजारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।

जानकारी के अनुसार रविवार को गंगा दशहरा पर्व पर बटेश्वर के घाट पर श्रद्धालु मोक्षदायिनी यमुना में डुबकी नहीं लगा पायेगें। साप्ताहिक लाकडाउन के चलते बाजार बंद रहेगें। शनिवार को बटेश्वर पुलिस चौकी पर क्षेत्राधिकारी बाह रविन्द्र प्रताप सिंह ने पुजारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर साप्ताहिक लॉकडाउन की जानकारी देते हुए यमुना नदी में स्नान पर रोक लगाने की जानकारी दी। शिव मंदिर श्रंखला के रानी और पातालेश्वर घाट पर महिला पुलिस रहेगी। मंदिरों के पट बंद रहेगें। खांद, मनमथ तिराहे और कोतबाली क्षेत्र की सडक पर वैरियर लगाकर नाकेबंदी की जायेगी। तिराहे, चौराहे पर भी पुलिस मुस्तेद रहेगी।

मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने भक्तों से घर पर ही भोलेनाथ के आंन लाइन दर्शन कर पूजन करने का आहवान किया। इस दौरान राकेश बाजपेयी, जय प्रकाश शास्त्री, अजीत गोस्वामी, राम सिंह आजाद, अश्वनी बाजपेयी, इंस्पेक्टर विनोद कुमार पवार आदि मौजूद रहे।

Related Articles