Agra. सदर थाना क्षेत्र के मधु नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नव विवाहिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गयी और कानूनी कार्रवाई कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। इस घटना के बाद मृतका का पीड़ित परिवार सदर थाने पहुंचा और ससुराल पक्ष के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के मधु नगर का है। थाना ताजगंज क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा निवासी निशा की शादी मधु नगर निवासी राजेश से 24 अप्रैल को हुई थी। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार निशा का उत्पीड़न कर रहा था। बताया जाता है कि मृतका गर्भवती थी। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कोई उचित कार्यवाही कर पाएगी लेकिन मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया है।

मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही बहन को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी, शादी से पहले भी लगातार ससुराल पक्ष की डिमांड बदलती रही और उनकी मांग भी बढ़ती रही। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने बहन की हत्या कर दी है।