Home » जर्जर विद्युत तार की चपेट में आये 12 वर्षीय किशोर की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने

जर्जर विद्युत तार की चपेट में आये 12 वर्षीय किशोर की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने

by admin

आगरा। उप स्वास्थ्य केंद्र में विभाग की लापरवाही के चलते हादसा हो गया। झूल रहे जर्जर विद्युत तारों की चपेट में आने से वहां खेल रहे एक बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर आक्रोश व्यक्त किया है कि अगर तारों को ठीक कराया होता बच्चे की जान नहीं जाती।

मामला डौकी क्षेत्र के कछपुरा उप स्वास्थ्य केंद्र का है। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान एक 12 वर्षीय किशोर का हाथ अचानक उप स्वास्थ्य केंद्र की खिड़की पर लगे जर्जर विद्युत तारों पर टच कर गया। इसके बाद विद्युत करंट ने किशोर को अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद अन्य बच्चे कुछ समझ पाते तब तक 12 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक किशोर गांव कछपुरा के रहने वाले तेजपाल का पुत्र था और पांचवी क्लास में पढ़ता था। किशोर की मौत की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है तो वहीं ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते अगर इन तारों को सही करा दिया होता तो बच्चे की जान बच सकती थी।

Related Articles