Home » महिला का पेड़ पर लटका मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख़्त

महिला का पेड़ पर लटका मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख़्त

by admin

आगरा। खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव द्वारिकपुर में सुबह सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ देखा। पेड़ से महिला का शव लटकने की सूचना गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। भारी संख्या में मौके पर ग्रामीण जुटना शुरू हो गए। गांव में इस घटना के बाद चर्चाओं का दौर तेजी के साथ शुरू हो गया। लोगों ने तुरंत पेड़ से अज्ञात महिला के शव के लटकने की सूचना पुलिस को दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और महिला के शव को पेड़ से उतार कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी लेकिन इस महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे लोग शौच के लिए जा रहे थे तभी महिला के शव को पेड़ से लटका हुआ देखा। महिला के शव को लटका देख ग्रामीण बुरी तरह से सहम गए और गांव में इसकी सूचना दी। भारी संख्या में लोग जुटे लेकिन कोई महिला की पहचान नहीं कर सका। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है और महिला की शिनाख्त के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है जिससे इस महिला की शिनाख्त हो सके।

फिलहाल इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला गांव की नहीं है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला की हत्या कर शव को यहां लटका दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles