Home » आगरा में बाइक सवार दंपति से हुई दिनदहाड़े लूट, मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी

आगरा में बाइक सवार दंपति से हुई दिनदहाड़े लूट, मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी

by admin
Day after day robbery robbed from bike couple in Agra, threatened to die with open mouth

Agra. बसई थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दंपत्ति को दिन दहाड़े अपना निशाना बनाया। अज्ञात बदमाशों ने तमंचा तानकर महिला के सारे गहने उतरवा लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है और तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

सोमवार को बसई अरेला के सबोरा गांव निवासी विजय सिंह बाइक से अपने परिवार के साथ अपने साडू के घर से अपने गांव जा रहे थे। बाह के केंद्रपुरा से साइकिल ट्रैक पर बाइक सवार दो बदमाश आगे की ओर से आ गए। उन्होंने तमंचा तानकर उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद पत्नी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। गोली मारने की धमकी देकर उनके सोने के गहने उतरवा लिए। इसके बाद मुंह खोलने पर हत्या की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए।

इस घटना से दहशत में आये पीड़ित ने बदमाशों के फरार होने पर 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। इसके बाद पीड़ित विजय ने थाना बसई में लूट की तहरीर दी है। एसओ बसई का कहना है कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

Related Articles