Home » बेटी ने कर दिया कमाल, मेन्टोक काँगड़ी की चोटी पर फहराया तिरंगा

बेटी ने कर दिया कमाल, मेन्टोक काँगड़ी की चोटी पर फहराया तिरंगा

by pawan sharma

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद की बेटी भावना त्यागी ने ताजनगरी के साथ-साथ न केवल पूरे देश का मान बढ़ाया है बल्कि वीमन अल्पाइन रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है। भावना ने मेन्टोक काँगड़ी पर 6825 मीटर की चोटी पर तिरंगा फहराकर नाम रोशन किया। इस विश्व रिकॉर्ड के बाद सुरक्षा बल आईटीबीपी ने इनके साहस को सम्मान दिया। वहीं आगरा शहर ने गांव की बिटिया को 51 हज़ार रुपये का पुरस्कार देकर उसके जज्बे को और हौसला दिया।

भावना अपनी कठिन इस सफर के बारे में बताती हैं कि वीमेन अल्पाइन रिकॉर्ड के देश भर से 7 लड़कियों को चयनित किया गया था। शरुआती दौर में चढ़ाई के दौरान 7 में से 3 की तबियत ऑक्ससिजन की कमी के चलते खराब हो गयी। सफर रोका गया और फिर से नए हौसलें के साथ भावना व अन्य साथियों ने चढ़ाई शरू की। चढ़ाई के दौरान लगभग पत्थरों से टकराना और ऑक्ससिजन कमी के चलते सफर आसान नहीं था लेकिन 17 अगस्त की रात भावना व उनकी साथियों ने मेन्टोक काँगड़ी 6250 मीटर ऊंचाई का ये सफर सुबह 4 बजे पूरा किया और तिरंगा फहराकर फतेह हासिल कर ली।

भावना के पिता आनन्द का कहना है कि मुझे उम्मीद थी कि इस क्षेत्र में पहली बार आगरा से भावना ने इस क्षेत्र में ये सफर तय किया उम्मीद है कि आगे जाकर एवरेस्ट चढ़ कर मेरे गाँव के साथ देश का नाम भी रोशन करे।

वहीं फ्यूचर मेकर कंपनी के नरेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ मिल कर 51 हजार रुपये पुरष्कृत करने के बाद एवरेस्ट की अगली प्रतियोगिता स्पॉन्सर किया है।

पूरे कार्यक्रम में भावना का उत्साह वर्जन करने के लिए गए शहर भर से श्री कान्त त्यागी, शशांक शर्मा, देवकांत त्यागी, रिटायर्ड डिस्ट्रिक अधिकारी एस के वार्ष्णेय , योगाचार्य दीपा शर्मा, आकांछा शर्मा, सोनू त्यागी, शेर सिंह, आदित्य त्यागी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment