Home » राधास्वामी मत के अधिष्ठाता दादाजी महाराज की छोटी बहन का निधन

राधास्वामी मत के अधिष्ठाता दादाजी महाराज की छोटी बहन का निधन

by admin
Dadaji Maharaj's younger sister, the founder of Radhasoami faith, died

आगरा। राधास्वामी मत के अधिष्ठाता दादाजी महाराज (प्रो. अगम प्रसाद माथुर) की बहन संतोष माथुर पत्नी स्व. राजेन्द्र दयाल माथुर का सोमवार को आज सुबह 6:30 बजे निधन हो गया। वे 88 वर्ष की थीं। वे हजूरी भवन, पीपल मंडी में ही निवास करती थीं और आरंभ से ही सतगुरु सेवा, सतसंग व भजन में लीन रहती थी। उनकी आत्मीयता एवम सहनशीलता उनके नाम को सार्थक करती थी। छोटों को प्यार और बड़ों को सम्मान देना उनका विशेष गुण था। उन्होंने अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्रियों को छोड़ा है।

आशीष माथुर द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक शोकाकुल वातावरण में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। उठावनी सत्संग बुधवार 8 सितम्बर, 2021 को शाम 4:00 से 5:00 बजे तक हजूरी भवन परिसर में होगा। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते सत्संग का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

Related Articles