Home » दो पक्षों में हुआ विवाद-मारपीट, 7 गिरफ़्तार

दो पक्षों में हुआ विवाद-मारपीट, 7 गिरफ़्तार

by admin

आगरा। बरहन थाना क्षेत्र के खाण्डा में रास्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। बातों ही बातों से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते दोनो पक्षों के कई लोग आमने सामने आ गए और लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। इस घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। क्षेत्रीय लोगों ने इस झगड़े की सूचना पुलिस को दी। झगड़े की सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुँच गयी लेकिन तब तक आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिसमें महिलाये भी थी। पुलिस ने सभी का प्राथमिक उपचार कराया।

मामला बरहन थाना क्षेत्र के खाण्डा का है। बताया जाता है कि रास्ते को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई और मारपीट खूनखराबे में बदल गयी। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया और सभी लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस घटना से क्षेत्र में भय का वातावरण बन गया। लोग इस घटना के बाद सहमे हुए नजर आए।

पुलिस ने इस इस घटना को अंजाम देने वाले दोनो पक्षों से 7 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमे 5 महिलाएं शामिल है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया है।

Related Articles