Home » लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की तेल व्यापारी की हत्या, पत्नी को किया घायल

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की तेल व्यापारी की हत्या, पत्नी को किया घायल

by pawan sharma

आगरा। फतेहपुर सीकरी कस्बे में अज्ञात बदमाशों ने दुस्साहिक वारदात को अंजाम देकर पूरे कस्बे में दहशत फैला दी। बीती रात अज्ञात बदमाशो ने कस्बे में रहने वाले बुजुर्ग तेल व्यवसाई के घर को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने घर में लूटपाट की और इसका विरोध करने पर घर के स्वामी और उसकी पत्नी को मारने का प्रयास किया। बदमाशो ने तेल व्यवसाई की गला दबाकर हत्या कर दी लेकिन इस घटना में उंसकी पत्नी बच गयी। सुबह इस घटना की जानकारी पीड़ित ने पड़ोसियों को दी तो सभी के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँच गए और शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम ग्रह भेज दिया और इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।

फतेहपुर सीकरी कस्बे में दिनेश चंद्र पुत्र केशव चंद्र बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास रहते है जो कि बरसों से तेल का व्यापार करते चले आ रहे हैं। घर के ही बाहर उन्होंने तेल पिरोने की मशीन लगा रखी है। उनका एक ही पुत्र हैं जो कि दिल्ली रहता है। घर में सिर्फ दिनेश चंद व उनकी पत्नी उर्मिला रहती है। दोनों ही काफी बुजुर्ग हैं।

हर रोज की भांति दोनो ही अपने घर के अंदर सोए हुए थे। पीड़िता उर्मिला ने बताया कि आधी रात को चार-पांच बदमाश छतों से होते हुए घर में घुस आए। सबके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। पति दिनेश चंद्र ने बदमाशों का विरोध किया तो गला दबाकर मार डाला और उनके सिर पर किसी वस्तु से प्रहार किया। उन्हें मरा हुआ जानकर बदमाश छोड़ गए। घर में रखी नकदी और जेवरात लुटे और फरार हो गए।

ग्रामीणों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस पहुँच गयी। इसके बाद घटनास्थल पर SP देहात डॉ रवि, ASP दीक्षा शर्मा व CO नम्रता श्रीवास्तव भी पहुँच गयी। अधिकारियों ने पूरे घटना स्थल का जायजा लिया और इस घटना की जानकारी उसके बेटे और अन्य परिजनों को दी गयी।

Related Articles

Leave a Comment