Home » कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा जल्द पहुंचेगी आगरा, प्रियंका गांधी ने 7 प्रतिज्ञाओं को जन-जन तक पहुंचाने का रखा लक्ष्य

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा जल्द पहुंचेगी आगरा, प्रियंका गांधी ने 7 प्रतिज्ञाओं को जन-जन तक पहुंचाने का रखा लक्ष्य

by admin
Congress's pledge yatra will reach Agra soon, General Secretary Priyanka Gandhi will not be involved

Agra. कांग्रेस का चुनावी रथ प्रतिज्ञा यात्रा के रूप में उत्तर प्रदेश की यात्रा पर चल रहा है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा शुरू की गई प्रतिज्ञा यात्रा शनिवार की देर शाम को आगरा पहुंच जाएगी। इस यात्रा का शनिवार को रात्रि प्रवास होगा। यह जानकारी कांग्रेस उपाध्यक्ष सुशील सिंह और शहर वा जिला अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दी।

आगरा जिले में रविवार को निकलेगी प्रतिज्ञा यात्रा:-

शनिवार को आगरा पहुंचने पर यही यात्रा रात्रि प्रवास करेगी और रविवार सुबह होते ही प्रतिज्ञा यात्रा फतेहाबाद रोड से शुरू होकर अमर होटल, फूल सय्यद चौराहा, बिजली घर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी। इस यात्रा की शुरुआत आगरा में राजपूतों की महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ की जाएगी।जिसके बाद यह यात्रा अपने तय रूट पर निकलेगी। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता इस यात्रा को खंदौली टोल पर रिसीव करेंगे।

मंटोला में होगी जनसभा:-

कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने बताया कि बिजली घर स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके यह यात्रा मंटोला पहुंचेगी।यहां पर एक छोटी जनसभा है, प्रतिज्ञा यात्रा में आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी की नीति और जनहित से जुड़ी हुई योजनाओं और प्राथमिकताओं को लोगों के सामने रखेंगे।

प्रियंका गांधी इस यात्रा में नहीं होंगे शामिल:-

कांग्रेस उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि आगरा आ रही प्रतिज्ञा यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शामिल नहीं होंगी। इस यात्रा में अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल है, जो इस पश्चिमी जोन की यात्रा को लेकर आगरा आ रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने बाराबंकी से पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरूआत की थी। बस को झंडी दिखाने से पहले प्रियंका ने उन 7 प्रतिज्ञाओं को सबके सामने रखा जिन्हें लेकर वो जन जन तक जाएंगे। 30 अक्टूबर को यह प्रतिज्ञा यात्रा आ रही है। इस यात्रा को लेकर कांग्रेसियों ने दी सारी तैयारियां शुरू कर दी है, जिससे इस यात्रा को आगरा में सफल बनाया जा सके। प्रतिज्ञा यात्रा का तीसरा रूट (पश्चिम) – सहारनपुर से शुरू होकर मथुरा में समाप्त होगा. इसमें मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदांयु, अलीगढ़, हाथरस, आगरा जिले शामिल होगें।

7 प्रतिज्ञाएं

1:- आगामी विधानसभा चुनाव में टिकटों में महिलाओं को 40 फीसदी सीट पर हिस्सेदारी
2:- इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक छात्राओं को स्कूटी
3:- सरकार आने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ
4:- 2500 में गेहूं-धान, 400 पाएगा गन्ना किसान
5:- बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ
6:- दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार परिवार को देंगे 25 हज़ार
7:- 20 लाख को सरकारी रोजगार

जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने बताया कि ये प्रियंका गांधी की 7 प्रतिज्ञा हैं। उन्होंने कहा कि, जो लोग स्मार्टफोन और स्कूटी को चुनावी लॉलीपाप कहते हैं वो समझ लें कि ये ज़रूरत है। प्रियंका ने कहा कि, किसान परेशान हैं।पहले भी कांग्रेस ने किसानों का 72 हज़ार करोड़ माफ किया था।इस बार भी सरकार आयी तो कर्ज माफ करेंगे।प्रियंका ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी धान का 2500 मूल्य देंगे। उन्होंने कहा कि, कोरोना काल में लोग परेशान हुए हैं।उनको बिजली बिल में राहत दी जाएगी। इसके अलावा गरीब परिवारों को 25-25 हज़ार रुपये देंगे। युवाओं के लिये प्रियंका ने 20 लाख सरकारी नौकरी की घोषणा की।साथ ही कहा कि जो लोग संविदा पर काम कर रहे उनका नियमितीकरण किया जाएगा।

Related Articles