Home » शहीद स्मारक पर कांग्रेसियों ने उन्नाव रेप पीड़िता को दी श्रद्धांजलि

शहीद स्मारक पर कांग्रेसियों ने उन्नाव रेप पीड़िता को दी श्रद्धांजलि

by admin

आगरा। शनिवार को कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्नाव पीड़िता के घर पहुंच परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तो वहीं देर शाम शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर उन्नाव की बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अबरार हुसैन के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शहीदी स्मारक पहुंचे। हाथों में जलती हुई मोमबत्ती लिए हुए कांग्रेसियों की आंखें उन्नाव पीड़िता की मौत पर नम नजर आई। सभी लोगों ने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर उन्नाव पीड़िता की आत्मशांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की तो आधी आबादी की सुरक्षा को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त की।

शहर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना था कि वर्तमान सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। दूसरी तरफ उसकी ही पार्टी से जुड़े हुए जनप्रतिनिधि बेटियों को अपना शिकार बनाते हैं। शहर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अबरार हुसैन मांग की कि उन्नाव रेप पीड़िता के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए।

वरिष्ठ कांग्रेसी बच्चू सिंह का कहना था कि पीड़िता इंसाफ पानी के लिए पिछले 1 साल से लड़ रही थी लेकिन दबंगों ने अपनी जान बचाने के लिए उसी को मौत के घाट उतार दिया। इतना सब कुछ जानने के बाद भी भाजपा सरकार मौन क्यों हैं।

पूर्व अध्यक्ष अश्वनी जैन ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उनका कहना था कि भाजपा समाज के सामने दोहरा चरित्र जी रही है अब यह चरित्र आम जनमानस के सामने आ गया है जिसका जवाब भाजपा पार्टी को देना होगा।

Related Articles