Home » कांग्रेसियों ने मनाया वीरांगना अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

कांग्रेसियों ने मनाया वीरांगना अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

by admin

आगरा। शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में वीरांगना अवंती बाई लोधी का शहादत दिवस मनाया गया। शहर अध्यक्ष के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता एमजी रोड स्थित प्रतापपुरा चौराहा पर वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर पहुंचे, जहां सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात आज़ादी की लड़ाई में वीरांगना अवंती बाई के योगदान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विचार गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने वीरांगना अवंती बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मप्र के रामगढ़ की रानी अवंती बाई ने 1857 में अंग्रेजो के खिलाफ युद्ध लड़ा था। युद्ध में जीते जी अपने शरीर से अंग्रेजी सैना को हाथ तक नहीं लगाने दिया और अंग्रेजी सेना से घिरने पर खुद की तलवार पेट में भौंककर अपने प्राणों को देश के लिए न्योछावर कर दिया था।

शहर अध्यक्ष ने कहा कि अवंती बाई एक महान योद्धा के साथ साथ कट्टर देश प्रेमी और जाति धर्म से उठकर पूरी तरह से धर्मनिरपेक्षता को मानने वाली महान सपुत्री थी। आज देशवासियों व समाज को वीरांगना अवंती बाई के देश पर दिए गए बलिदान, उनकी धर्म निरपेक्ष सोच व जातिवाद से ऊपर उठकर उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की रक्षा करने के लिए आगे आना होगा, यही उनको सच्ची श्रद्धांजली होगी।

इस कार्यक्रम में मुन्ना लाल वर्मा, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, आई डी श्रीवास्तव, अनुज शिवहरे, रजनीश मेहता, अनुज शर्मा, मो हबीब कुरैशी, विनोद ज़रा री, याकूब शेख, निहाल सिंह, प्रीतम सिंह लोधी, अंकुर लोधी, ललित राजपूत , गीता सिंह आदि ने भाग लिया।

Related Articles