Home » कांग्रेसियों ने मनाई स्व. राजीव गांधी की जयंती, रक्तदान कर देश सेवा का लिया संकल्प

कांग्रेसियों ने मनाई स्व. राजीव गांधी की जयंती, रक्तदान कर देश सेवा का लिया संकल्प

by pawan sharma

आगरा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयंती को कांग्रेसियों ने बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक विचार गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेसियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इसके बाद सभी लोगों ने देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवन पर अपने अपने विचार रखें।

जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था कि देश में संचार क्रांति का जनक स्वर्गीय राजीव गांधी को कहा जाता है। उन्हीं के प्रयास से देश में संचार क्रांति आई थी और आज देश संचार क्रांति के मामले में अन्य देशों को पीछे छोड़ रहा है। जिला महासचिव प्रताप सिंह बघेल का कहना था कि स्वर्गीय राजीव गांधी के देश की प्रगति और उसे विकसित बनाये जाने में उनका अहम योगदान है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। हम सभी लोग उनकी जयंती पर उन्हें नमन करते हैं।

वरिष्ठ कांग्रेसियों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को विधवा आश्रम में रहने वाली महिलाओं के साथ मनाई। वरिष्ठ कांग्रेसियों ने इन महिलाओं को फल वितरण करने के साथ साथ जरूरत का सामान भी भेट किया और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जीवन से रूबरू कराया। वरिष्ठ कांग्रेसी राम टंडन का कहना था कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने हमेशा दीन दुखियों की सेवा को प्राथमिकता दी थी। आज सभी कांग्रेसी उनके पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं।

युवा कांग्रेसियों की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को संकल्प रूप के दिवस में मनाया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर के नेतृत्व में युवा कांग्रेसी एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक पहुंचे जहां पर युवा कांग्रेसी ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और हर 3 महीने में एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन कैंप लगाने की बात कही जिससे जरूरतमंद गरीब मरीजों को मुफ्त ब्लड मिल सके।


जिला अध्यक्ष नदीम नूर का कहना था कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के जनक, संचार क्रांति लाने वाले, पंचायती राज स्थापित करने वाले, एनआइओएस (इग्नू) द्वारा शिक्षा क्षेत्र का विस्तार करने वाले, लिट्टे आंतकवादियों का अंत करनें वाले, एक महान वीर योद्धा थे जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। आज उनकी जयंती पर रक्तदान कर संकल्प लिया है कि हर 3 महीने में रक्तदान करके उन गरीब मरीजों की मदद की जाएगी जिन्हें रक्त की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Comment