Home » 11 जनवरी को आगरा आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, करेंगे 13 जिलों के संगठन के कार्यों की समीक्षा

11 जनवरी को आगरा आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, करेंगे 13 जिलों के संगठन के कार्यों की समीक्षा

by admin

आगरा सहित 12 अन्य जिलों में पार्टी संगठन की नब्ज टटोलने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू 11 जनवरी को आगरा आ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आगरा सर्किट हाउस में आगरा के साथ-साथ मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, हाथरस, कासगंज कानपुर, कन्नौज, औरैया, मैनपुरी व फर्रुखाबाद के जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के वर्तमान और निवर्तमान अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान 13 जिलों में पार्टी संगठन की क्या स्थिति है और संगठन कितना मजबूत हुआ है, इसके साथ-साथ शहर व जिला अध्यक्षों की कार्यो की भी समीक्षा करेंगे। सूत्रों की मानें तो अजय कुमार लल्लू कि यह मैराथन बैठक है जो सर्किट हाउस में 3 से 4 घंटे तक चलेगी।

कांग्रेसियों ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 11 जनवरी को दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा तकरीबन 12 बजे सर्किट हाउस पहुँचेगे। 12:30 बजे से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 13 जिलों के वर्तमान व निवर्तमान जिला व शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक पंकज मलिक, आगरा जोन के प्रभारी महासचिव एवं सचिव भी मौजूद रहेंगे।

सूत्रों की माने तो यह मैराथन 13 जिलों के जिला व शहर अध्यक्षों की अग्नि परीक्षा होगी। इस बैठक में सभी से संगठन के विस्तार बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक पार्टी के विस्तार पर समीक्षा होगी और कार्यकर्ताओं के नाम व लिस्ट भी अध्यक्षों को सौंपने होंगे। बताया जाता है कि संगठन को दुरुस्त बनाये जाने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गंभीर है और इसको लेकर कोई भी ढिलाई मिलने पर गाज भी गिरना तय है। इस बैठक के दौरान पार्टी के आगमी कार्यक्रम से भी सभी अध्यक्षों को रूबरू कराया जाएगा।

सर्किट हाउस में बैठक करने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू करीब 4 बजे बाह के लिए रवाना होंगे। यहां पर वह एक शहीद के परिवार से मिलेंगे। उसके बाद बाह में जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित के घर जाएंगे। तकरीबन 5 बजे बाह से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Related Articles