Home » नदी अधिकार प्रतिज्ञा रैली में भाजपा पर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार

नदी अधिकार प्रतिज्ञा रैली में भाजपा पर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार

by admin
Congress State President Ajay Kumar lashed out at BJP in River Rights Pledge Rally

Agra. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार दोपहर आगरा पहुंचे। यहां पर उन्होंने फतेहाबाद के उत्तर प्रदेश फिशरमैन द्वारा आयोजित नदी अधिकार प्रतिज्ञा महारैली में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

Congress State President Ajay Kumar lashed out at BJP in River Rights Pledge Rally

नदी पर समान अधिकार

फतेहाबाद में आयोजित की गई नदी अधिकार प्रतिज्ञा महारैली में लोगों को संबोधित करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि निषाद, कश्यप सभी को नदी पर अधिकार मिलना चाहिए। कांग्रेस पार्टी निषाद समाज के साथ है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद निश्चित तौर से इनका अधिकार इन सभी को मिलेगा।

खनन को लेकर बोला हमला

नदी अधिकार प्रतिज्ञा महारैली में निषाद समाज को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यहां पर बालू का खनन हो रहा है। रेत और मिट्टी को लूटा जा रहा है। कांग्रेस की सरकार आने के बाद नदी, नाले, मिट्टी, तालाब, पोखर इन सब पर जिन्होने कब्जा किया है, उनको दोबारा से खाली कराया जाएगा। 2022 के चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है।

Congress State President Ajay Kumar lashed out at BJP in River Rights Pledge Rally

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार बनने पर निषाद समाज को मछली फार्म का लाइसेंस दिया जाएगा। कॉलेज बनाए जाएंगे। मछली पालन एवं खनन लाइसेंस और उत्तर प्रदेश की तमाम योजनाएं निषाद समाज को दी जाएंगी। कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी लगातार निषाद समाज की लड़ाई लड़ रही है।

51 किलो की माला पहनाई

फिशरमैन कांग्रेस कमेटी द्वारा नदी अधिकार प्रतिज्ञा रैली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इससे पहले फतेहाबाद टोल प्लाजा पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय, जिला प्रभारी शरद उपाध्याय नंदा, जिला कोषाध्यक्ष राशिद चौधरी, जिला प्रवक्ता अनुज शिवहरे, अदनान कुरेशी, सुगम शिवहरे, गजेंद्र रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष संजीव नागर, जिला महासचिव गीता सिंह, महिला जिला अध्यक्ष रेखा रानी आदि मौजूद रहे।

Related Articles