Agra. कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के शहर अध्यक्ष रमेश पहलवान के बड़े बेटे की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके साथ कार में मौजूद कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीँ मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
करौली देवी गया था बेटा
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के शहर अध्यक्ष रमेश पहलवान का बड़ा बेटा ललित अपने दोस्तों के साथ नए साल पर करौली देवी के दर्शन के लिए रात को घर से निकला था। बेटा अपने चार दोस्तों के साथ चार पहिया वाहन से गया हुआ था। मनिया और धौलपुर के बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बेटे की मौत हुई है तो वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।
नए साल की खुशियां बदली गम में
रात को जैसे ही यह खबर कांग्रेसी नेता रमेश पहलवान को मिली मानो पूरा परिवार टूट गया। अफरा-तफरी का माहौल था कोई समझ नहीं पा रहा था कि आखिरकार हुआ क्या है। एक एक करके परिवार के सदस्यों को जानकारी हुई तो परिवार के साथ साथ क्षेत्र में भी मातम छा गया। देर रात ही परिवार के लोग घटनास्थल के लिए निकल पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने तब तक घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। मृतक का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस घटना के बाद से पूरा परिवार गमनीम है।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद से ही पूरी क्षेत्र और कॉलोनी में गमगीन माहौल बन गया है। हर व्यक्ति पीड़ित परिवार को सांत्वना और ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहा है। जैसे ही मृतक का शव घर पहुंचा चारों ओर चीख-पुकार मच गई हर किसी की आंख से आंसू थे।
भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी
घटना की जानकारी होते ही कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम टंडन के साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने पीड़ित परिवार और रमेश पहलवान को सांत्वना दी। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता के इस मुश्किल घड़ी में खड़े होने की बात कही।