Home » हार्ट अटैक से हुआ कांग्रेस नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

हार्ट अटैक से हुआ कांग्रेस नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

by pawan sharma

आगरा। कांग्रेस में वर्षों से सक्रिय युवा नेता और वर्तमान में शहर सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे अरविंद वाल्मीक का हृदयघात से निधन हो गया है। कांग्रेस के इस युवा नेता की अचानक हुई मृत्यु से कांग्रेसियों को गहरा आघात लगा है। युवा कांग्रेसी की मृत्यु की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता मृतक अरविंद वाल्मीक के लॉयर्स कॉलोनी स्थित घर पर पहुँच गए और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो शहर में कांग्रेस संगठन को भी झटका लगा है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना था कि अरविंद वाल्मीक कांग्रेस का युवा कार्यकर्ता था। शहर कांग्रेस कमेटी में शामिल अरविंद वाल्मीक ने संगठन को मजबूत करने और हाई कमान से मिले हर कार्यक्रम में उंसकी शिरकत रहती थी।

युवा कांग्रेस से जुड़े अजय वाल्मीक ने बताया कि अचानक उनके सीने में दर्द उठा था। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए लेकिन उन्हें बचाया नही जा सका। अरविंद वाल्मीक जैसे साथी और कांग्रेस कार्यकर्ता की कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने गरीबो की मदद के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम किया।

वरिष्ठ कांग्रेसी अनवार सिद्क़्क़ी का कहना है कि अरविंद वाल्मीक का राजनैतिक सफर समाज सेवी के रूप में रहा है। अरविंद वाल्मीक ने युवावस्था में 20 वर्ष पहले कांग्रेस जॉइन की थी और तभी से वो कांग्रेस की सेवा करते हुए आ रहे है। अरविंद वाल्मीक ने कई महत्वपूर्ण आंदोलनों में भी भाग लिया।

जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा और सभी वरिष्ठ कांग्रेसियो ने भी युवा नेता अरविंद वाल्मीक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Comment