Home » आगरा में काँग्रेस को लगा झटका, इस युवा पदाधिकारी ने समर्थकों सहित ली ‘आप’ की सदस्यता

आगरा में काँग्रेस को लगा झटका, इस युवा पदाधिकारी ने समर्थकों सहित ली ‘आप’ की सदस्यता

by admin

Agra. उत्तर प्रदेश में राजनीति जमीन तलाश रही कांग्रेस को आगरा शहर से एक ओर झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी से निष्कासित होकर राहुल प्रियंका गांधी कांग्रेस का दामन थाम कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में जुटे नदीम नूर ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर झाड़ू को थाम लिया है। जी हां युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे नदीम नूर ने अपने साथियों के साथ शनिवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। नदीम नूर को आम पार्टी के राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने पार्टी की टोपी पहना कर सदस्यता ग्रहण करवाई।

बताया जाता है कि कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता और पार्टी के मजबूत स्तम्भ नदीम नूर को आप में शामिल कराने के लिए आप पार्टी के जिलाध्यक्ष कपिल बाजपाई व दक्षिण विधानसभा प्रभारी रमजान अब्बास प्रयासरत थे। शनिवार को उनके प्रयास रंग लाया और नदीम नूर को पार्टी में शामिल कराया।

आपको बताते चलें कि आप पार्टी पंचायत चुनाव के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राजनीति में कदम रख रही है और इसके लिए उन्होंने अपनी राजनीति जमीन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के एक युवा और मजबूत कार्यकर्ता को तोड़कर उन्होंने यह दर्शा दिया है कि आप पार्टी मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश के चुनावों में नजर आएगी।

आपको बताते चलें कि नदीम नूर पिछले 30 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे और कांग्रेस के कई अहम पदों पर रहकर उन्होंने अपने दायित्व को भी निभाया। पार्टी में कुछ गलत नीतियों और फैसलों का उन्होंने विरोध किया तो पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था लेकिन अब कांग्रेस के लिए यह कदम बड़ा मुश्किल भरा होने वाला है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी की मजबूत नींव और दरकती हुई दीवारों की उन्हें पूरी जानकारी है। जिसका फायदा आप पार्टी को मिलेगा।

आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान उन्होंने कांग्रेस के बारे में तो कुछ नहीं कहा लेकिन अपनी बातों से यह जरूर जाहिर कर दिया कि इस कर्तव्य निष्ठा वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर पार्टी ने सही नहीं किया।

इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने योगी सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा इस वक्त प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो रखी है। सरकार मनमाने ढंग से किसी पर भी गौर संविधानिक कार्रवाई कर रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा लगातार लोगों को बांटने का काम कर रही है और मूल मुद्दों से भटका रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी किसी कीमत पर प्रदेश की जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा पार्टी प्रदेश में पंचायत चुनाव के माध्यम से उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में कदम रख रही है आगे विधानसभा चुनाव भी मजबूती के साथ लड़ाई जाएगा जिसकी तैयारी पार्टी का हर कार्यकर्ता मजबूती के साथ कर रहा है। सरकार बनने पर प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं देने का सभी को प्रयास करेगी।

नदीम नूर ने कहा आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल कि हम सराहना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली मॉडल लागू कर प्रदेश की स्थिति में सुधार किया जाएगा। आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पंडित अजय उपाध्याय, दीपक कैन, नदीम ठेकेदार, इरफान कुरैशी, मनीष जुम्मनि, यासीन सिद्दीकी, सलीम अब्बास, संदीप सिंह, अमिल सलमानी, सोहन वर्मा, शैलेंद्र चौधरी, सतेन्द्र धाकड़, राशिद वसीम, मो रिज़वान आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles