Home » हाइवे स्थित इस होटल में पुलिस की रेड, देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़, दो महिलाएं सहित 6 गिरफ़्तार

हाइवे स्थित इस होटल में पुलिस की रेड, देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़, दो महिलाएं सहित 6 गिरफ़्तार

by admin

Agra. हाईवे स्थित डे नाइट होटल व रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापामार कार्यवाही को अंजाम देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस कार्यवाही के दौरान सरगना सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें दो महिलाएं शामिल है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि डे नाइट होटल व रेस्टोरेंट में देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना पर छापेमार कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

सीओ अर्चना सिंह व प्रशिक्षु सीओ स्वाती चौधरी ने पुलिस टीम के साथ हाईवे के गांव नगला रामबक्स स्थित डे नाइट होटल व रेस्टोरेंट में छापा मारा था। होटल संचालक सुमन ही देह व्यापार करा रहा था। पुलिस ने उसे, दो महिलाओं और और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। होटल के कमरों से बीयर की बोतल, 8850 रुपये बरामद किए।

सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस को देखकर एक व्यक्ति दूसरी मंजिल की तरफ चिल्लाते हुए भागा। वह कह कहा था, भागो-भागो पुलिस आ गई। उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम सुमन निवासी ग्राम नगला उदना, सराय नीम जलेसर बताया। वह होटल संचालक है। उसकी आवाज सुनकर एक युवक भागने लगा था। उसे भी पकड़ लिया। उसने अपना नाम आसिव निवासी मोहल्ला सतौली एत्मादपुर बताया गया है।

पुलिस दोनों को लेकर दूसरी मंजिल के कमरे में गई। कमरा खोला गया तो एक महिला व एक पुरुष मिले। युवक ने अपना नाम राहुल निवासी ब्लॉक कॉलोनी पुरानी तहसील टूंडला बताया, वहीं महिला विष्णु गार्डन पश्चिम दिल्ली की निवासी है। पुलिस ने दूसरे कमरे में छापा मारा जहां दूसरी महिला मिली। वह मोहम्मदाबाद टूंडला की है। कमरे में युवक शोयब निवासी सराय शेख थाना सिरसागंज फिरोजाबाद मिला।

पुलिस की पूछताछ में संचालक सुमन ने बताया कि आकाश कॉलगर्ल के संपर्क में रहता है। उसके मोबाइल में 50 से ज्यादा कॉल गर्ल के फोटो हैं। इन्हें व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को भेजा जाता है। सभी के फोटो के साथ रेट लिखे होते हैं। ग्राहक के पसंद करने पर उसे बुला लिया जाता है।

इस मामले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया। फरार आकाश व एक अन्य युवक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच कोतवाली सीओ दीक्षा सिंह को सौंपी गई है।

सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान पता चला कि यह सिर्फ नाम का होटल था उसमें चाय तक नहीं मिलती है। न रसोई है और न ही कुर्सी और मेज हैं। यहां सिर्फ कमरे बुक किए जा रहे थे।

Related Articles