Home » सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का भाजपा पर हमला, कहा – दिल्ली हार की निकाल रहे भड़ास

सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का भाजपा पर हमला, कहा – दिल्ली हार की निकाल रहे भड़ास

by admin

आगरा। दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार के बाद मोदी सरकार की ओर से बढ़ाये गए घरेलू गैस सिलेंडर के दामों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने घरेलू सिलेंडर के बढ़ाये गए दामों को बदले की भावना बताया है। उनका कहना है कि मोदी सरकार अपने इस कदम से दिल्ली की जनता से चुनावी बदला लेना चाहती है। मोदी सरकार का महंगाई बम का असर दिल्ली के साथ पूरे देश की गरीब जनता पर पड़ेगा।

बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित बाह विधानसभा के बटेश्वर कलिजर भरतार मुकुट पुरा कूकापुर और हिगोट खेड़ा में किसानों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उनसे संकल्प पत्र भरवाए गए। किसानो से रूबरू होते हुए उन्होंने घरेलू सिलेंडर पर बढ़ाये गए दामों पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

उनका कहना किसान और आम व्यक्ति पहले से ही महंगाई से परेशान है लेकिन दिल्ली के चुनाव परिणाम के बाद के बाद घरेलू गैस के दाम बढ़ाना, अपनी हार की भड़ास निकाल रहे है। घरेलू गैस सिलेंडर 725 रू. का था, उसके मूल्य 869 रू. कर दिए है। सीधे तौर पर एक साथ 145 रुपये बढ़ा दिए हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने आगरा घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्यों में की गई वृद्धि के विरोध 13 फ़रवरी को प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन और राष्ट्रपति के नाम उप जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देने की बात कही है।

Related Articles