Home » कांग्रेस ने चलाया पोल-खोल अभियान, मोदी सरकार के 4 साल को बताया बेकार

कांग्रेस ने चलाया पोल-खोल अभियान, मोदी सरकार के 4 साल को बताया बेकार

by pawan sharma

आगरा। मोदी सरकार और भाजपा पार्टी के कार्यकर्त्ता पूरे देश में मोदी के चार साल की उपलब्धि का जश्न मन्ना रहे हैं तो वहीं कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों और इन चार साल की उपलब्धियों की पोल खोलने के लिए पोल खोल अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत किसानों और गरीब मजदूर को मोदी सरकार की वास्तविकता से रूबरू कराने के लिए युवा कांग्रेस फतेहपुर सीकरी लोकसभा अध्य्क्ष एवं पोल खोल अभियान पिनाहट ब्लाक के प्रभारी उमाशंकर उपाध्याय के नेतृत्व में पिनाहट में पोलखोल अभियान चलाया गया।

कांग्रेसियों ने इस अभियान के माध्यम से पहले ग्रामीणों से संपर्क किया और मोदी और योगी सरकार की विफलताओं को लोगों के सामने रखा और किसानों मजदूरों से कांग्रेस के लिए समर्थन भी जुटाया।

इसके साथ ही एक सम्मलेन का भी आयोजन किया गया। जिसेे फतेहपुर सीकरी लोकसभा अध्यक्ष ने संबोधित किया और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि किसानों को कर्ज माफ़ी पर कुछ नहीं मिला और किसान अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए आज भी आंदोलन पर है। युवा, पढ़े लिखे बेरोजगारों को रोजगार तो नहीं मिला लेकिन रोजगार के नाम पर उन्हें पकोड़े बेचने की सलाह दी जा रही है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

Related Articles

Leave a Comment