Home » चंबल नदी के घाट पर बन रहे पक्के पुल निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

चंबल नदी के घाट पर बन रहे पक्के पुल निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

by admin

आगरा जनपद के कस्बा पिनाहट क्षेत्र से सटी चंबल नदी घाट पर पक्के पुल बनाने का कार्य निर्माण ने अब रफ्तार पकड़ ली है। पुल बनने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिससे लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि अब उनकी परेशानी खत्म हो जाएगी।

आपको बता दें पिनाहट के चंबल नदी घाट पर दशकों से पक्के पुल निर्माण की मांग लगातार चली आ रही थी जो कि अब पूरी होने वाली है। चंबल नदी पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश 2 राज्यों को जोड़ने के लिए बनने वाले पक्के पुल का निर्माण कार्य तो कई महीने पूर्व शुरू हो गया। मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा इस पुल का निर्माण कार्य कंट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। पुल के बनने में बीते दिनों निर्माण कार्य गति धीमी थी। मगर अब पक्के पुल निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ी है।

पुल बनने का कार्य तेजी से चल रहा है। पक्के पुल के 12 पिलरों पर एक साथ काम चालू है। पिलरों के ऊपर कैप बनना भी शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश सीमा में पिलरों का कार्य शुरू किया गया है जो कि तेजी से चल रहा है। पुल निर्माण की रफ्तार को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है।

लोगों का कहना है कि अगर पुल जल्दी बन जाता है तो उन्हें आवागमन के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। दोनों राज्यों के लोग आसानी से एक दूसरे की रिश्तेदारिओं और दूर के शहरों को तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

Related Articles

Leave a Comment