Home » अखिलेश यादव की तुलना औरंगजेब से की, सपा-रालोद के गठबंधन को बताया महाठगबंधन

अखिलेश यादव की तुलना औरंगजेब से की, सपा-रालोद के गठबंधन को बताया महाठगबंधन

by admin
Comparison of Akhilesh Yadav with Aurangzeb, told the alliance of SP-RLD to be a grand alliance

Agra. जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं उतनी ही तेजी के साथ पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों के जुबानी हमले भी तेज होने लगे हैं। राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश का मामला अभी थमा ही नही था कि भाजपा के एक और जनप्रतिनिधि ने सपा पर जुबानी हमला बोल दिया। भाजपा के इस जनप्रतिनिधि ने सपा-रालोद गठबंधन पर हमला बोला तो वहीँ अखिलेश की तुलना औरंगजेब से कर दी।

सपा-रालोद गठबंधन और अखिलेश पर जुबानी हमला करने वाले भाजपा के एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह हैं। मानवेन्द्र प्रताप जन विश्वास यात्रा को लेकर आगरा आए थे। वे जन विश्वास यात्रा के प्रभारी भी थे। जन विश्वास यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि सपा-रालोद का गठबंधन जो हुआ है वो ठगबंधन है। इसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ जनता को ठगना है।

जन विश्वास यात्रा के प्रभारी मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए अखिलेश की तुलना औरंगजेब से की। अखिलेश को औरंगजेब के वंशज कहा। उन्होंने कहा कि ‘जिस तरह से औरंगजेब ने अपने पिता को कैद कर उनकी सत्ता छीन ली थी, यही कार्य अखिलेश यादव ने किया है। उन्होंने भी अपने पिता को सत्ता से हटाकर उस सत्ता पर खुद काबिज हुए हैं। यह सिर्फ जनता को छलावा करने का काम कर रहे हैं।’

मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जन विश्वास यात्रा को लेकर इसलिए आये हैं। क्योंकि सरकार ने चुनाव के दौरान, अपराध मुक्त माहौल, नकल विहीन परीक्षा, व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और विकास करने के जो वायदे किये थे आज वो पूरे हो गए हैं। जनता का वही विश्वास फिर से जीतने के लिये जनता के बीच आये हैं।’

Related Articles