Home » गांधी जयंती पर आगरा रेल मंडल द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती पर आगरा रेल मंडल द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

by admin

आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष में आगरा रेल मंडल की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान में रेलवे अधिकारी, कर्मचारियों और स्काउट के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और आगरा रेलवे स्टेशन को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान भी किया।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत आगरा रेल मंडल के प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव ने की महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की जिसके बाद सभी लोगों ने मिलकर स्टेशन की साफ सफाई की। इस अभियान के दौरान सभी लोगों ने रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक, पार्किंग और सर्कुलेटिंग एरिया को स्वच्छ बनाया और हर प्रकार के कूड़े को एकत्रित कर कूड़े दान में डाला। रेल अधिकारियों ने यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी बनाया। इस अभियान में दयालबाग से आए राधास्वामी संस्था के स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया और यात्रियों को हाइजीन होम के प्रोडक्ट साबुन, शैंपू, हैंड वॉश और क्लीनर इत्यादि वितरित किए।

इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के संदेश “स्वच्छता को अपने आचरण में इस तरह से अपना लें कि वह आपकी आदत बन जाए” विषय को लेकर नुक्कड़ नाटक भी पेश किया और लोगों को महात्मा गाँधी के स्वच्छ भारत के सपने और विचारों से रूबरू कराया और सभी को प्लास्टिक को छोड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आगरा रेल मंडल महाप्रबंधक सुशील कुमार ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कपड़े के थैले वितरित किए और यात्रियों से अपील की कि रेल यात्रा के दौरान प्लास्टिक का उपयोग छोड़, कपड़े के थैले का प्रयोग करें और किसी भी तरह की प्लास्टिक की बोतल भी ना खरीदें। आगरा रेल मंडल सुशील प्रबंधक ने बताया कि महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आगरा रेल मंडल में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। आज से सभी स्टेशनों पर वन टाइम यूज़ प्लास्टिक भी पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। प्लास्टिक को यूज करने वाले रेलयात्री पर कार्यवाही भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment