Home » छावनी जन मंच की अनूठी पहल, गरीब-असहाय महिलाओं को देगा मासिक पेंशन

छावनी जन मंच की अनूठी पहल, गरीब-असहाय महिलाओं को देगा मासिक पेंशन

by admin

Agra. गरीब-असहाय लोगों को इस गलन भरी सर्दी से बचाने के लिए छावनी जन मंच की ओर से जरूरत मंद महिलाओं को गर्म कंबल वितरित किए। गर्म कंबल पाकर महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने छावनी जनमंच के सभी पदाधिकारियों और सहयोग कर्ताओं को इस पुनीत कार्य के लिए आशीष दिया। महिलाओं ने कहा कि आज संस्था के इस प्रयास से उन लोगों की मदद हो पाई है जो इस गलन भरी सर्दी में अपने आप को बचाने के लिए गर्म कंबल भी नहीं खरीद पा रहे थे और इज्जत की खातिर किसी से मांग भी नहीं रहे थे।

150 से अधिक कंबल वितरण

छावनी जन मंच की ओर से सुलतानपुरा क्षेत्र में गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम के दौरान मंच के पदाधिकारियों की ओर से जरूरतमंद गरीब व असहाय महिलाओं को इस गलन भरी सर्दी से बचने के लिए गर्म कंबल वितरित किए गए। संस्था ने डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं को कंबल वितरित किए, साथ ही उनकी हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।

जानकारी के मुताबिक छावनी जनमंच लगभग 16 वर्षों से समाजसेवी कार्य में सक्रिय है। इस जनमंच को समाजसेवी सुनील गोयल और अरुण गुप्ता ने मिलकर शुरू किया था। कुछ लोगों से शुरू हुआ यह मंच देखते ही देखते एक कारवां में तब्दील हो गया। आज जन मंच की ओर से प्रत्येक साल दो वृहद स्तर पर समाजसेवी कार्य को अंजाम दिया जाता है।

मई-जून में होने वाले कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को शिक्षा से संबंधित सभी सामग्री स्कूल ड्रेस और सर्दी के लिए स्वेटर दिए जाते हैं तो वहीं सर्दी के मौसम में गरीब व असहाय जरूरतमंद लोगों को जरूरत की वस्तुओं के साथ-साथ गर्म कंबल वितरित किए जाते हैं। इन दोनों कार्यक्रमों की एक लंबी लिस्ट होती है जिसमें संस्था के पदाधिकारी स्क्रुटनी कर जरूरतमंद लोगों तक ही सेवाएं पहुंचाते हैं।

जरूरतमंद महिलाओं को मंच देगा मासिक पेंशन

गर्म कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मंच के लोगों ने एक बड़ी घोषणा भी की। यह घोषणा पेंशन से संबंधित थी। मंच के पदाधिकारियों ने घोषणा की कि जरूरतमंद महिलाओं को संस्था की ओर से मासिक पेंशन दी जाएगी। पेंशन के रूप में उन्हें ₹300 प्रतिमाह देकर आर्थिक मदद होगी। संस्था के पदाधिकारियों ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जल्द ही इस योजना के अंतर्गत जरूरत मंद लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी और फिर महिलाओं मासिक पेंशन देने की शुरुआत होगी।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment