Home » ताज़महल में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ आने से फैली अव्यवस्था, सुरक्षाकर्मियों ने भांजी लाठियां

ताज़महल में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ आने से फैली अव्यवस्था, सुरक्षाकर्मियों ने भांजी लाठियां

by admin
Chaos spread due to the arrival of record breaking crowd in Taj Mahal, security personnel lathi niece

Agra. ताजमहल में शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स मनाया जा रहा है। उर्स के दूसरे दिन आज ताजमहल पर संदल की रस्म अदा की गई। इस कारण सोमवार को भी उर्स के चलते पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया गया। निशुल्क प्रवेश के कारण ताज परिसर में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। ताजमहल पश्चिमी गेट पर नीम तिराहा चौराहा तक सड़क खचाखच भरी रही। यहां दो से तीन घंटे तक लोगों को सुरक्षा जांच कतार में लगना पड़ा, तब जाकर प्रवेश मिला।

सुरक्षाकर्मियों ने भांजी लाठियां

ताजमहल पर अत्याधिक भीड़ होने के कारण ताजमहल पर अव्यवस्था फैलने लगी। पर्यटक ताज के मुख्य गुम्बद तक पहुँचने के लिए कतार तोड़कर इधर उधर भागने लगे। इस पर सुरक्षाकर्मियों को व्यवस्था संभालने हेतु बल का प्रयोग करना पड़ा और उन्हें लाठियां फटकारनी पड़ी। वहीं अंदर मुख्य गुंबद पर रेलिंग फलांग कर मकबरे पर चढ़ने का प्रयास करने वाले युवकों पर एएसआई कर्मचारियों ने लाठियां चलाईं। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी व्यवस्थाएं तार-तार होती रहीं। सीआईएसएफ के जवानों को मुख्य मकबरे पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए बार बार लाठियां फटकारनी पड़ीं। यही हाल रॉयल गेट से मुख्य मकबरे का रहा, जहां वाटर चैनल के दौनों ओर पर्यटकों की भारी भीड़ रही। चमेली फर्श और उसके ऊपर मकबरे पर पर्यटकों की गोल गोल कतार लगीं, जिनमें दो घंटे बाद तहखाने के लिए नंबर आया। थककर लोग मकबरे पर ही बैठ गए।

लेबर गेट से निकाले सैलानी

ताजमहल के अंदर 60 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंच गए, जिनके कारण मुख्य मकबरे पर दबाव बढ़ गया। ऐसे में पर्यटकों को लेबर गेट से ताज के बाहर भेजा गया। जो पर्यटक ताजमहल पश्चिमी गेट से अंदर आए थे, उन्हें इस चक्कर में परेशान होना पड़ा।

Related Articles