Home » चौथ वसूली का आरोप लगा व्यापारियों ने एक युवक को धुना

चौथ वसूली का आरोप लगा व्यापारियों ने एक युवक को धुना

by admin

शिकोहाबाद। नगर के बड़ा बाजार में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब एक युवक व्यापारियों के बच्चों से चौथ वसूली और रंगदारी की वसूली करते हुये दबोच लिया। इस घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग पहुँच गये। आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और थाने ले आई। थाने पर कानूनी कार्यवाही करने के बाद पुलिस आरोपी युवक को जिला अस्पताल ले गई और इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं व्यापारी ने थाने मे युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

बताया जाता है कि राहुल शर्मा पुत्र ओमकार निवासी खेडा मौहल्ला विगत दिनो से कई बच्चो को डरा घमका कर उनसे चौथ वसूली कर रहा था। बच्चे आये दिन इसकी शिकायत अपने घर पर करते थे जिससे लोग परेशान थे तो बच्चे डरे और सहमे हुए है।

इस युवक से एक व्यापारी का बच्चा भी परेशान था। इस बच्चे के द्वारा आरोपी युवक के बारे में बताने पर इसे ढूंढा जा रहा था। दोपहर दो बजे के करीब बड़ा बाजार मे आरोपी युवक दिखाई दिया और भीड़ ने युवक को दबोच लिया। भीड़ ने युवक को पकडकर जमकर धुना जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस युवक को पकडकर थाने ले गयी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को अस्पताल मे भर्ती कराया।

आरोपी युवक के पकड़े जाने पर व्यापारी एकत्रित होकर थाने पहुँच गये। व्यापारियों ने बताया कि यह युवक बच्चों को डरा धमका कर चौथ वसूली का कार्य करता है। कुछ बच्चों से डरा-धमकाकर रूपये भी ले लिये है। इस सम्बन्ध में व्यापारी अवनीष कुमार गोयल, प्रवेष कुमार, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल सहित कई व्यापारियो ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

पकड़े गए युवक ने बताया कि साबिर नाम के युवक से कुछ व्यापारियों के बेटो ने पैसे उधार लिए थे जिसको वोे मांग रहा था और न देने पर पीट रहा था। यह देखकर मैंने उसे रोका और लड़कों से पूछा तो उन्होंने कहा कि इससे मैने पैसे उधार लिए थे। इस मामले में मेरा कोई लेना देना नही है लेकिन फिर भी मुझ पर आरोप लगाते हुए व्यापारियों में मुझे पकड़कर मेरे साथ मारपीट कर दी।

इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी अजय किशोर ने बताया कि मामला लेनदेन का मालूम पडता है। जाॅच कर कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Comment