Home » चंबल पेंटन पुल के स्लीपर हटे, बड़ा हादसा टला, 2 घंटे आवागमन रहा बंद

चंबल पेंटन पुल के स्लीपर हटे, बड़ा हादसा टला, 2 घंटे आवागमन रहा बंद

by admin

आगरा जनपद के पिनाहट उसैथ चंबल नदी घाट पर बना पेंटून पुल के अचानक स्लीपर हटने से बड़ा हादसा होने से टल गया। 2 घंटे तक पुल पर आवागमन बंद रहा। मरम्मत कार्य होने के बाद पुल पर आवागमन चालू किया गया।

जानकारी के अनुसार पिनाहट उसैथ चंबल नदी पेंटून पुल चंबल नदी पर उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश दोनों राज्यों को जोड़ने के लिए हर वर्ष लोक निर्माण विभाग आगरा द्वारा बनाया जाता है। यह पुल दोनों राज्यों के लोगों के आवागमन के लिए 8 महीने के लिए चालू रहता है। चंबल नदी में बाढ़ आने के बाद पुल को नदी किनारे हटा कर रख दिया जाता है। लोगों की सुविधाएं के लिए पुल निर्माण होता है मगर इस पुल से लोगों को बड़ा हादसा होने का अंदेशा है। जहां पेंटून पुल के रखरखाव के लिए विभाग लाखों रुपए खर्च करता है उसके बावजूद पुल की स्थिति जर्जर बनी हुई है। जिसके कारण बड़ा हादसा हो सकता है।

ऐसा ही मामला पिनाहट पैंटून पुल पर सोमवार सुबह देखने को मिला जहां अचानक वाहनों का आवागमन हो रहा था, तभी जर्जर पैंटून पुल के स्लीपर मध्य प्रदेश सीमा में हट गए जिससे गुजरने वाले वाहन नदी में जाने से बच गए। पैंटून पुल पर आवागमन बंद हो गया, दोनों तरफ वाहनों और ग्रामीणों की कतार लग गई। रखरखाव करने वाले पेन्टून पुल कर्मचारी काफी देर बाद मौके पर पहुंचे फिर मरम्मत कार्य शुरू किया। आनन-फानन में पुल को करीब 2 घंटे बाद ठीक करके आवागमन चालू किया गया। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सीमा के लोग अपने-अपने राज्यों के लिए गुजरे। पूर्व में भी कुछ दिन पहले पैंटून पुल के स्लीपर हट गए थे और बड़ा हादसा होने से टल गया था। ग्रामीणों की माने तो पुल की स्थिति जर्जर बनी हुई है रखरखाव ठीक से नहीं होता जिसके कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसे ग्रामीणों ने ठीक करने की मांग की है।

रिपोर्ट – नीरज परिहार तहसील बाह आगरा

Related Articles