आगरा। फतेहाबाद के तेल मिल से सामान चुराकर भागते चोर को व्यापारी ने पहचान लिया। बाद में अपने साथियों के साथ उसके घर जाकर उसको दबोच लिया। पकड़ में आए चोरों के पास से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोर और उसके साथियों को जेल भेज दिया है। इनमें दो चोर नाबालिग हैं। पुलिस ने एक को जेल और नाबालिग चोरों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहाबाद के गल्ला मंडी स्थित जय बजरंग ट्रेडिंग स्टोर पर दुकान स्वामी श्याम गुप्ता पुत्र मुंशीलाल सो रहे थे। रात करीब 12:45 बजे दो लड़के जिनकी उम्र करीब 14-15 वर्ष और एक व्यक्ति मोबाइल, बिल बुक, नगदी और सामान लेकर भागने लगे। इनमें से एक लड़के को श्याम ने पहचान लिया। सुबह उसके घर पर पहुंचे तो वह सामान लेकर भागने की फिराक में था। श्याम ने अपने साथियों के साथ तीनों को दबोच लिया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने दोनों नाबालिग चोरों को बाल सुधार गृह और एक अन्य आरोपी विनोद पुत्र पंचम सिंह को जेल भेज दिया।