Home » सूने घर में चोरों ने किए हाथ साफ़, परिवार गया था त्यौहार मनाने

सूने घर में चोरों ने किए हाथ साफ़, परिवार गया था त्यौहार मनाने

by admin

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात चोरों ने देररात एक सूने घर को अपना निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने घर के ताले चटकाए और हजारों रुपये की नगदी, आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गये। चोरी की जानकारी पीड़ित को घर पहुँचने पर हुई। घर के ताले टूटे देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि गुलाबबाड़ी निवासी वीरपाल थाने के समीप एक फड़ लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। वीरपाल पुत्र रामजीत दीपावली का त्यौहार मनाने अपने पूरे परिवार के साथ मैनपुरी गया था। तभी पीछे से घर को सूना पाकर अज्ञात चोरों ने देर रात ताले तोड़कर चोरी की वारदात कप अंजाम दे दिया। पीड़ित ने बताया कि पत्नी के घर पहुँचने पर इस घटना की जानकारी हुई। घर का ताला टूटा हुआ था और पूरा सामान बिखरा हुआ था।

पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोर उनके घर से अंगूठी, जंजीर, एक टीवी, इन्वर्टर और अलमारी में रखे लगभग हजरों रुपये चोरी कर ले गये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि चोरी की तहरीर प्राप्त हो गयी है। मामले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment