Home » बुलेट ने मारी महिला को टक्कर, अस्पताल ले जाते वक़्त महिला ने तोड़ा दम

बुलेट ने मारी महिला को टक्कर, अस्पताल ले जाते वक़्त महिला ने तोड़ा दम

by admin

आगरा। थाना सदर क्षेत्र के अनुपम नगर कोटली बगीची देवरी रोड पर उस समय कोहराम मच गया जब तेज रफ्तार से आ रहे बुलट सवार ने एक महिला के टक्कर मार दी। यह भिड़ंत इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गयी और बुलट सवार मौके से फरार हो गया। इस हादसे को देखकर राहगीरों ने मदद के लिए दौड़ लगाई लेकिन हॉस्पिटल ले जाने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुटने लगी और मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के साथ साथ मृतका के परिजन भी मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना रविवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। बताया जाता है कि मृतका सुनीता घरेलू सामान खरीदने के लिए पैदल जा रही थी तभी गलत साइड से तेज गति से बुलट सवार आ रहा था और उसने सुनीता को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि मृतका की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृतका सुनीता की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। उसका पति शेखर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। मृतका के 6 बच्चे है।

मृतका के परिजनों ने बताया कि जिस बुलट से यह हादसा हुआ है उसके चालक को पहचान लिया गया है। पुलिस को उसकी जानकारी दी गयी। पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले के घर पहुंची लेकिन वो फरार हो गया और घर पर ताला लग रहा है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और अभियुक्त की धरपकड़ में जुट गई है।

Related Articles