Home आगरा शाहगंज बाजार में भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर की हत्या, भाभी भी हुईं घायल

शाहगंज बाजार में भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर की हत्या, भाभी भी हुईं घायल

by admin

Agra. शाहगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक भाई ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। भाभी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पूरे मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि भाई ने संपत्ति के विवाद के चलते अपनी ही बहन के गोली मारकर हत्या की है।

पूरा मामला शाहगंज बाजार की संकरी गली का है। शाहगंज बाजार निवासी 25 वर्षीय पूनम चौधरी पुत्री यतेंद्र चौधरी का अपने भाई ललित उर्फ निक्कू चौधरी से संपत्ति का विवाद चल रहा था। पूनम चार भाई-बहन थे। बड़े भाई रूपेश की भी 15 वर्ष पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। माता मुन्नी और पिता की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। परिवार में पूनम, निक्कू और बड़ी बहन दीपा के अलावा रूपेश की विधवा नीलू है। पूनम और नीलू संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रहे थे।

जानकरी के मुताबिक बाजार में गली के अंदर करीब दो दर्जन दुकान हैं। गली में ही बड़े परिसर में परिवार रहता है। निक्कू की भाभी नीलू एक दिन पहले अपने मायके बुलंदशहर से आई थी। बताया जाता है कि नीलू और पूनम एक दुकान पर अपना ताला लगा रहे थे। इसी दौरान तमंचा लेकर निक्कू आ गया। उसने पूनम और नीलू पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। एक गोली नीलू के हाथ में लगी। वह बाहर की ओर भाग गई। पूनम के सिर में गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। घटना से शाहगंज बाजार में दहशत फैल गई। पुलिस जांच करने में लगी हुई है। बाजार भी बंद हो गया।

सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद था। इसी को लेकर फायरिंग हुई। घटनास्थल पर पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: