Home » आगरा आये बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने दी सिंगिंग परफॉर्मेंस, जमकर नाचे लोग

आगरा आये बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने दी सिंगिंग परफॉर्मेंस, जमकर नाचे लोग

by admin
Bollywood singer Sonu Nigam came to Agra, gave singing performance, people danced fiercely

Agra. रविवार रात को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम आगरा आए थे। उन्होंने निजी कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अपनी आवाज का जादू बिखेरा। सोनू निगम ने कई बेहतरीन फिल्मों के गाने गाए जिसे सुनकर लोग थिरकने पर मजबूर हो गए। सोनू निगम जैसे ही स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म जो एक सामाजिक मुद्दे शौचालय पर बनी थी, उसके ‘हंस मत पगली’ गाने को गाया तो लड़कियां झूम उठीं और उनके साथ गाना गाते हुए थिरकने लगीं। इसके बाद एक से एक बेहतरीन सिंगिंग परफॉर्मेंस सोनू निगम ने दी।

सोनू निगम ‘कल हो न हो, चलते—चलते, अग्निपथ’ जैसी फिल्मों के गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। रविवार को वह एक निजी कार्यक्रम में अपनी लाइव परफॉर्मेंस देने के लिए आये थे। हालांकि कार्यक्रम निजी होने के कारण वह अपने प्रशंसकों से नहीं मिल सकें। सोनू निगम इससे पहले भी आगरा आ चुके हैं। उन्होंने अपने बेटे और पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार भी किया था।

सिंगर सोनू निगम को हाल ही में पद्मश्री अवार्ड सम्मानित किया गया है। 49 वर्षीय सोनू का फरीदाबाद में जन्म हुआ था। इनके पिता अगम कुमार निगम आगरा के रहने वाले थे जबकि इनकी मां शोभा निगम गढ़वाल की रहने वाली हैं। सोनू निगम की बहन तीशा निगम भी प्रोफेशनल सिंगर हैं।

Related Articles