Home » यमुना एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, दो पुलिसकर्मी सहित 4 की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, दो पुलिसकर्मी सहित 4 की मौत

by admin
Bolero collides with divider on Yamuna Expressway, 4 including two policemen killed

यमुना एक्सप्रेस वे पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। बोलेरो के डिवाइडर से टकराने पर भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें मध्य प्रदेश पुलिस के 2 जवान शामिल थे, साथ ही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

किशोरी की बरामदगी के लिए निकली थी टीम

टीकमगढ़ जिले के थाना बुडेरा क्षेत्र से एक किशोरी को पिंटू नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। थाना बुडेरा पुलिस को युवक की लोकेशन हरियाणा के बहादुरगढ़ में मिली थी। युवक को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामदगी करने के लिए थाना बुडेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद कांस्टेबल रतिराम, कमलेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल हीरा देवी आरोपित युवक की बहन प्रीति उसके पति धर्मेंद्र निवासी ललितपुर, सुरक्षा समिति के सदस्य रवि को लेकर बोलेरो से बहादुरगढ़ के लिए जा रहे थे।

गाड़ी के उड़ गए थे परखच्चे

यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 80 के समीप बोलेरो डिवाइडर से सुबह करीब चार बजे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद महिला कांस्टेबल हीरादेवी समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चालक जगदीश और सुरक्षा समिति सदस्य रवि भी शामिल हैं। कांस्टेबल रतिराम और कमलेंद्र की हालत गंभीर है।

Related Articles